Friday, 5 June 2020

बॉलीवुड के टॉप 5 सिंगर्स में शामिल हैं नेहा कक्कड़, जाने कितनी है संपत्ति


नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर है. उनके गाने हर किसी को पसंद आते हैं. नेहा को यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. बॉलीवुड में जिस मुकाम पर वह हैं, वहां पहुंचना बहुत मुश्किल होता है. नेहा कक्कड़ ने बचपन से ही काफी मेहनत की है. पहले वह जगराते में गाया करती थी.


आज हम आपको नेहा कक्कड़ की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं. नेहा कक्कड़ सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सितारों में शामिल हैं. वह हर गाने के लिए लगभग 8 से 10 लाख लेती हैं. उन्होंने कुछ दिनों पहले ही एक बंगला भी बनवाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी.

नेहा कक्कड़ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर नेहा कक्कड़ की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है. नेहा कक्कड़ के ड्रेसिंग सेंस को भी लोग बहुत पसंद करते हैं. वह अपने गानों के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.

उनका स्टाइलिश लुक भी लोगों को काफी पसंद आता है. कुछ दिनों पहले ही नेहा कक्कड़ का गाना भीगी-भीगी रिलीज हुआ था, जो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया.