इंसान पूरे दिन ऑफिस या घर के कामों में लगा रहता है. दिन भर बिजी शेड्यूल के बाद जब थोड़ा टाइम मिलता है तो वह उसे अपने परिवार के साथ हंसते-खेलते बिताना चाहता है. लेकिन परिवार के साथ भी वह खुश तभी रह सकेगा जब वह दिल से खुश होगा. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आपकी दिनभर की थकान को चुटकियों में उतार देगी. ये जोक्स पढ़कर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा और आप अपने परिवार को भी खुश रख सकेंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

पहला दोस्त- ओये सुन! सेकंड इयर का रिजल्ट आ गया क्या?
दूसरा दोस्त- हां, आ गया और अब तमीज से बात कर.
पहला दोस्त- क्यों?
दूसरा दोस्त- क्योंकि अब मैं तेरा सीनियर हूं.
पत्नी- सुनो जी, आज मैंने सपना देखा कि आपने मुझे
एक हीरे का हार दिया है, इसका क्या मतलब है?
पति- यह तुम्हे शाम को पता चल जाएगा
शाम को पति घर लौटा तो उसके हाथ में एक पैकेट था.
पत्नी ने खुशी-खुशी पैकेट खोला, उसमें एक किताब थी
जिसका नाम था 'सपनों का मतलब'!!!
पत्नी ने अपनी मां को फोन किया..
पत्नी- मां मेरा उनसे झगड़ा हो गया है,
मैं 3-4 महीनों के लिए घर आ रही हूं.
अब दिल थाम लो.
मां- झगड़ा उस कमबख्त ने किया तो सजा भी उसे मिलना चाहिए.
तू वहीं रुक, मैं 5-6 महीनों के लिए आ रही हूं.
एक दिन मैथ्स के टीचर अपनी क्लास में बच्चों को डांट रहे थे.
टीचर (बच्चों से)- कल जो पहाड़ा याद करके नहीं आया ना उसकी खैर नहीं.
चम्पू- ठीक है गुरु जी, कल का कल देखेंगे.
अगले दिन.
टीचर- जो पहाड़ा याद करके नहीं आया है वह मुर्गा बन जाये.
चम्पू- सर, सूखा मुर्गा या फिर तरी वाला.
(ये बोलने के बाद बेचारा चम्पू अब तक अपने टीचर के हाथों पिट रहा है)