भोजपुरी
फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) की अचानक
तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इस बात की
जानकारी उनके पति अविनाश द्विवेदी ने संभावना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक
पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को दी है. संभावना के इस पोस्ट के बाद से उनके
फैंस काफी टेंशन में आ गए थे और वो ये जानना चाहते थे कि संभावना को आखिर
हुआ क्या है. जिस पोस्ट पर संभावना सेठ (Sambhavna Seth) के पति ने उनकी
तबीयत की जानकारी दी उस पर फैंस कमेंट कर के हालचाल जानने की कोशिश कर रहे
हैं. लेकिन घबराने की बात नहीं है संभावना सेठ बिल्कुल ठीक हैं....
संभावना सेठ (Sambhavna Seth) के अकाउंट से उनके पति द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, 'संभावना की सेहत बिगड़ गई है, जिसके चलते बीती रात उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. आज सुबह 5 बजे ही हम वापस आए हैं. इसी बीच संभावना सेठ की तबीयत फिर से खराब हो गई है. दोबारा हॉस्पिटल जाने की वजह से आज संभावना सेठ ब्लॉग का हिस्सा नहीं बन पाएगी.'