साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘छोटे सरकार’ के इस गाने ने पूरे यूपी बिहार में आग लगा दी थी. इस गाने में गोविंदा और बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली थी..
हालांकि इस गाने को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी बहुत हुई थी. मगर ये कहानी फिर कभी, आज हम आपको इस गाने में अपने लटके-झटकों से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बात करेंगे.
शिल्पा बॉलीवुड की उन चंद हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने देश ही नहीं विदेशों में भी नाम कमाया. भारतीय सिनेमा को कई सुपरहिट फ़िल्में देने वाली इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी कई कॉन्ट्रोवर्सी से भरी हुई है.
शिल्पा शेट्टी की लव लाइफ किसी फ़िल्म की लव स्टोरी की तरह काफी दिलचस्प है. 90 के दशक में शिल्पा के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.
उनका ये अफेयर था बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ. तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्यों इनकी ये लव स्टोरी अंजाम तक नहीं पहुंच सकी और शिल्पा की लाइफ में पति राज कुंद्रा की एंट्री कैसे हुई?
अक्षय से हुआ पहला प्यार मगर परवान नहीं चढ़ सका...
ये उन दिनों की बात है जब शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में नई-नई आईं थीं. तब वो बहुत ही शर्मिली हुआ करती थीं. बहुत कम लोगों से वो खुलकर बातें करती थीं. इसी बीच एक फिल्म के सिलसिले में उनकी मुलाकात उस जमाने के लवर बॉय अक्षय कुमार से हुई.
फिल्म थी ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी.’ इस फिल्म के शूटिंग सेट पर ही दोनों की पहली मुलाकात हुई थी. उस वक्त तक अक्षय कुमार का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा चुका था, इनमें रवीना टंडन का भी नाम शामिल था.
कहते हैं कि तब शिल्पा बिल्कुल सीधी-सादी लड़की हुआ करती थीं और तब तक उनकी लाइफ में किसी मर्द की एंट्री नहीं हुई थी. अक्षय कुमार के एक दोस्त ने दोनों की लव स्टोरी का खुलासा किया था. दरअसल, शिल्पा शेट्टी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार के काफी करीब आ गईं थीं. वो उनकी कंपनी को खूब एंजॉय करने लगीं थी.
माना जाता है कि इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों के चलते अक्षय और रवीना टंडन का ब्रेकअप हो गया था. रवीना से ब्रेकअप के बाद अक्षय आजाद हो गए थे और इस तरह शिल्पा और अक्षय का का प्यार परवान चढ़ने लगा.
कहा जाता है कि शिल्पा अक्षय के प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि उन्हें अक्षय के अलावा कोई और दिखाई ही नहीं देता था. इसके बाद इश्क का ये सिलसिला ‘धड़कन’ फिल्म तक यूँ ही जारी रहा. उस वक्त मीडिया में ये खबरें भी आई थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं!
कहते हैं कि शिल्पा के पैरों तले जमीन तब खिसक गई, जब उन्हें पता चला कि अक्षय उन्हें धोखा दे रहे हैं! वो शिल्पा की पीठ पीछे उनकी ही उनकी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना को डेट कर रहे थे.
इसकी खबर जब शिल्पा को लगी, तो उन्होंने जमकर हंगामा किया. वो अक्षय कुमार पर शादी करने का दबाव बनाने लगीं. हालाँकि अक्षय कुमार ने भी उनके सामने अपना फिल्मी करियर छोड़ने की शर्त रख दी.
ये शिल्पा को मंजूर नहीं था क्योंकि वो तब तक बॉलीवुड टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो चुकीं थीं और अपने करियर के पीक पर थीं. इसके बाद साल 2000 में दोनों का ब्रेकअप हो गया और इस तरह इस लव स्टोरी का दी एंड हो गया. अपने पहले प्यार में ही शिल्पा को नाकामी हासिल हुई
