Friday, 5 June 2020

सामने आया नेहा कक्‍कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली का बयान, ब्रेकअप की वजह बनीं नेहा की ये हरकतें

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कर और हिमांश कोहली के बीच काफी गहरा रिश्ता था। दोनों के बीच जब रिश्ता टूटा तो नेहा को काफी दुख हुआ और उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात को सबके साथ शेयर किया था। नेहा अक्सर अपनी खुशी और गम दोनों अपने फैंस के साथ शेयर करती है।

नेहा कक्कर कई दिनों तक गम में डूबी रही ब्रेकअप के बाद और इस बारे में सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अपनी फैंस से कहा था। अब उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने इस ब्रेकअप पर खुल कर बात किया है।

हिमांश कोहली ने मुंबई टाइम से बात करते हुए कहा कि नेहा कक्कड़ ने जैसे अपने दर्द को बयां किया सोशल मीडिया पर इतने में ही लोगों ने मुझे गलत समझ लिया क्यों की मैंने अपने दर्द इस तरह सब के साथ शेयर नहीं किया। लोगों ने नेहा कक्कड़ के साइड देखा लेकिन कभी मेरे बारे में नहीं सोचा।


मैने काफी कुछ टाइप किया फिर पीछे हट गया। जिस वक़्त ये सब हुआ वो वक़्त बहुत बुरा था मेरे लिए क्यों की लोग मुझे गालियां दे रहे थे। नेहा कक्कर और अपने ब्रेकअप के बारे में बताते हुए कहा कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था रिश्ते में और वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहती थी, वो मेरे साथ नहीं रहना चाहती थी, मैने उसके फैसले का सम्मान किया लेकिन फिर अचानक सब कुछ बदल गया। इस कहानी ने नया मोड़ के लिया।