रिश्तों
को दागदार कर देने वाली एक घटना तब सामने आई, जब पुलिस ने एक हत्याकांड पर
से पर्दा हटाया। युवक की हत्या करने में न केवल उसका सगे भांजे और उसके
दोस्तों के नाम सामने आए, बल्कि मृतक की भाभी को भी पुलिस ने अरेस्ट कर
लिया। मामी-भांजा के संबंधों के बारे में छोटे मामा को पता चलने पर रास्ते
से हटाने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। ये घटना यूपी के
वाराणसी जिले की है।
दरअसल, वाराणसी के लोहता थाना में एक शख्स का शव मिला जिसकी पहचान बच्छवा गांव के रहने वाले रतन कुमार के रूप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रतन कुमार की हत्या होने की बात सामने आई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
पुलिस की मुताबिक, अभियुक्तों ने घटना के पीछे मामी और भांजे के बेपनाह प्यार की वजह बताई। बताया गया कि कलयुगी भांजे राहुल का सम्बन्ध उसके मामी से है। मामी के साथ राहुल के द्वारा गलत हरकत करते वक्त राहुल के छोटे मामा रतन ने देख लिया था। जिस वजह से दोनों में विवाद हुआ और उस वक्त राहुल ने गलती मान ली।