सलमान-कैटरीना की शादी का वीडियो वायरल
2019 ईद पर रिलीज फिल्म 'भारत' को 1 साल हो चुका है.. और फिल्म से सलमान खान- कैटरीना कैफ की शादी का एक खास सीन धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कैटरीना कैफ के एक फैन पेज ने शेयर किया था, जिसके बाद देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर छा चुका है। वीडियो में सलमान- कैटरीना एक दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। वहीं, फैंस इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे। बता दें, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। यह शादी का सीक्वेंस फिल्म का अंतिम सीन है, जिसे वायरल किया जा रहा है। इस फिल्म में सलमान खान- कैटरीना के साथ दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्राफ जैसे सितारे दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 209.36 करोड़ की कमाई की थी।
