Wednesday, 10 June 2020

वारदात! शबाना ने अपनी गर्भवती सौतन आलिया की गोली मार की हत्या, यू-ट्यूब से सीखा पिस्टल चलाना

वारदात! शबाना ने अपनी गर्भवती सौतन आलिया की गोली मार की हत्या, यू-ट्यूब से सीखा पिस्टल चलाना
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक महिला ने अपनी सौतन की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने गोली चलाना यूट्यूब से सीखा। वहीं घटना के टाइम मौजूद चश्मदीद गवा तमाशा बीन बने खड़े रहे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के सिविल लाइन इलाके की विद्या नगर कालोनी में बीते सोमवार शाम को एक महिला ने अपने गर्भवती सौतन की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना नहीं वारदात के वक्त आरोपी महिला पिस्टल लेकर सब के चारों तरफ घूमती रही। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी जफर की पहली पत्नी शबाना पति के साथ रहती थी। जबकि उसकी दूसरी पत्नी आलिया पड़ोस में ही एक किराए के मकान पर रहा करते थे। वह बीते 7 महीने से प्रेग्नेंट थी। डेढ़ साल पहले जफर ने उससे शादी की थी शादी से पहले उसका नाम मानसी शर्मा था। लेकिन शादी के बाद उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया।
पुलिस ने बताया कि जफर की पहली पत्नी अपनी सौतन से बदला लेने की तलाश में थी। कई बार उसने उसके साथ झगड़ा किया। लेकिन आखिरकार उसने प्लान बनाया और यूट्यूब के जरिए गोली चलाने का तरीका भी सीखा। शबाना ने पहले फायरिंग मुस्कान पर की लेकिन उसे बचाने के लिए सामने आए। उस पर चार गोलियां दाग दी। चारों गोलियां आलिया को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।