Wednesday, 10 June 2020

खूबसूरत महिला पुलिसकर्मी भिड़ी अपने स्टाफ के पुलिस कर्मचारियों से और फिर खुल गई सारी पोल

खूबसूरत महिला पुलिसकर्मी भिड़ी अपने स्टाफ के पुलिस कर्मचारियों से और फिर खुल गई सारी पोल
फर्जी महिला दरोगा का भेद उस वक्त खुल गया जब चेकिग के दौरान यह पुलिस वालों के सवालों का जवाब नहीं दे सकी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक फर्जी महिला दरोगा को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह बिना हेलमेट के दबंग स्टाइल में स्कूटी पर घुम रही थी। बिना हेल्मेट के देखकर पुलिस वालों ने उसे रोका तो वह सिपाहियों से भिड़ गई और उनपर अपनी वर्दी का रौब दिखाने लगी।
जिसके पश्चात मामला बढ़ता गया तो असलियत सामने आई। उच्चाधिकारियों ने जब उससे पूछताछ की तो यह लड़की फर्जी दरोगा निकली। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाकर पूछताछ किया। पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि वह फर्जी दरोगा बनकर लोगों पर रौब झाड़ती फिरती थी।
कमरे से मिली फर्जी नेम प्लेट व वर्दी
लड़की की वर्दी पर रुकमणि तिवारी नाम का नेम प्लेट लगा था। जिसके आधार पर जांच किया गया तो पता चला कि जिले में इस नाम की कोई महिला दरोगा तैनात नहीं है। इस लड़की का वास्तविक नाम संध्या तिवारी है तथा यह गोंडा जिले की रहने वाली है। यह लड़की शहर के जनौरा स्थित तिलकनगर में किराए के एक मकान में रहती है। उसके कमरे की तलाशी में पुलिस को कई वर्दियां, स्टार, नेम प्लेट व फर्जी आईडेंटी कार्ड मिले हैं। पूछताछ में लड़की ने अपना नाम संध्या तिवारी बताया। यह फैजाबाद में खुद को दरोगा बताकर किराये के मकान में रहती थी।