कोरोना
वायरस (Coronavirus) के कारण दुनिया के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन लागू
है। फिल्मों की शूटिंग भी बंद है। ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान
खान (Salman Khan) अपने फैन्स के लिए एक तोहफा लेकर आने वाली है। दरअसल,
कुछ दिनों पहले सलमान खान ने अपने फैन्स के लिए 'प्यार करोना' सॉन्ग गाया
था। यह गाना फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था वहीं, एक फिर सलमान खान
(Salman Khan) एक और गाना लेकर आने वाले है। इस गाने के बोल है 'तेरे
बिना'। इस गाने का टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर में सलमान खान और
जैकलीन फर्नांडिस रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। लॉकडाउन (Lockdown) में
सलमान खान (Salman Khan) का यह नया सॉन्ग 'तेरे बिना' जल्द ही रिलीज होने
वाला है। इस टीजर को 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सलमान और
जैकलीन (Jacqueline Fernandez) का यह रोमांटिक सॉन्ग कल यानि 12 मई को
रिलीज होगा।
Home
ENTERTAINMENT
लॉकडाउन में रोमांटिक हुए सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस संग रोमांस करते आए नजर, देखे वीडियो
