Wednesday, 10 June 2020

शराब खरीदने को सिर पर ड्रम लेकर निकले शक्ति कपूर, तो एक शख्स बोला- पूरी सोसाइटी के लिए लेकर आना


बॉलीवुड सितारे इन दिनों अपने फैंस के मनोरंजन के लिए कुछ ना कुछ मजेदार कर रहे हैं. सितारे अपने फैंस के लिए वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. शक्ति कपूर का एक बहुत ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
यह वीडियो उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया, जिसमें वह प्लास्टिक का खाली ड्रम अपने सिर पर लेकर चलते हुए नजर आ रहे हैं. शक्ति कपूर को इस अंदाज में देखकर एक शख्स ने पूछा कि वह कहां जा रहे हैं तो शक्ति कपूर जवाब देते हैं- शराब लेने जा रहा हूं.
वीडियो में शक्ति कपूर सिर पर प्लास्टिक का खाली ड्रम रखे हुए और मुंह पर मास्क लगाए हुए अपनी सोसाइटी में जा रहे हैं, तभी पीछे से एक शख्स आकर उनसे कहता है कि भाई साहब कहां जा रहे हो. तब शक्ति कपूर कहते हैं दारू लेने जा रहा हूं. इसके बाद शख्स कहता है कि पूरी सोसाइटी के लिए लेकर आना.