केरल के पलक्कड़ (Palakkad) जिले में गर्भवती हथिनी की मौत (Elephant death) के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है. इस सिलसिले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के मीडिया सलाहकार अमर प्रसाद रेड्डी ने यह जानकारी दी.
रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘केरल में हथिनी की हत्या के मामले में अमजद अली और तमीम शेख की गिरफ्तारी हुई है. मैं राज्य के मुख्यमंत्री से इस मामले में बिना धर्म, जाति या पंथ के देखे पारदर्शी जांच की मांग करता हूं.’
खास बात ये है कि रेड्डी का ये ट्वीट अब डिलीट हो चुका है. शायद कातिलों का नाम-मजहब छुपाने के मकसद से ऐसा किया गया हो. लेकिन उनके नाम अब सारी दुनिया को पता हैं.
बता दें कि पिछले दिनों पलक्कड़ के साइलेंट वैली जंगल में हथिनी को पटाखे से भरा हुआ अन्नानास खिला दिया गया था. यह उसके मुंह में फट गया और एक सप्ताह बाद 27 मई को उसकी मौत हो गई.
केरल में हथिनी की मौत पर पूरे देश में लोगों में नाराजगी है. मामले में संज्ञान लेते हुए केंद्र ने भी राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है. हथिनी की मौत पर उठती आवाज के बीच वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है.
हथिनी के कातिलों को पकड़ने के लिए एसआईटी टीम भी गठित की गई है. केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने भी हथिनी के हत्यारों को सजा दिलाए जाने की बात कही थी.

