Wednesday, 10 June 2020

जयपुर में कोरोना LIVE : पिंक सिटी में मौत ने अचानक मारी उछाल, लेकिन क्या है इसकी वजह ?

जयपुर में कोरोना LIVE : पिंक सिटी में मौत ने अचानक मारी उछाल, लेकिन क्या है इसकी वजह ?
राजस्थान की राजधानी जयपुर में दोबारा से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जहां सौ मरीज सामने आए वहीं बुधवार को सुबह आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 40 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जयपुर में बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
पिछले दिनों परकोटा क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर रखा था वहीं अब नई गाइड लाइन के हिसाब से बाजार, मॉल आदि को खोल दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब दोबारा से कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा होगा। इसके अलावा जोधपुर में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 11368 मामले सामने आ चुके है। वहीं 256 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में आज मिले 123 नए कोरोना पॉजिटिव
जयपुर में आज भी सबसे ज्यादा 40 पॉजिटिव मिले
अब तक 11368 लोग हुए राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव
जोधपुर में एक संक्रमित की मौत
अब तक कोरोना से 256 की हुई मौत
स्वास्थ्य विभाग के आंकडों के अनुसार प्रदेश मे बुधवार को सुबह 123 नए मामले सामने आए। बुधवार को मिले संक्रमितों में 24 प्रवासी है। जयपुर के बाद भरतपुर में 34 कोरोना संक्रमित सामने आए है। इसके अलावा पाली सीकर में 11-11, झुंझुनूं में 9, नागौर 5 कोटा 3 और अलवर में दो संक्रमित मिले। वहीं बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, झालावाड़ में एक एक संक्रमित मिले है। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी दो कोरोना संक्रमित सामने आए है।
530031 लोगों की कोरोना जांच
प्रदेशभर में अब-तक 5 लाख 30 हजार 31 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 5 लाख 15 हजार 872 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 2791 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
174 मरीज रिकवर हुए जबकि 171 को अस्पताल से छुट्टी मिली
प्रदेशभर में अब-तक मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 2610 एक्टिव केस बचे है । कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों पर नजर डाले तो 8502 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है जिनमें से 8152 लोगों को अस्पताल से डिस्चॉर्ज किया जा चुका है। आज सुबह 174 मरीज कोरोना से रिकवर हुए जबकि 171 को पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली।