आगरा -
चेन्नई से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 02433 स्पेशल चेन्नई राजधानी
के समय में एक जुलाई से परिवर्तन किया गया है। आगरा मंडल के पीआरओ एसके
श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में ट्रेन चेन्नई से चलकर आगरा कैंट स्टेशन
पर सुबह 8:10 बजे पहुंचती थी और 8:12 पर रवाना होती थी। एक जुलाई से ट्रेन
सुबह 7:48 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और 7:50 पर नई दिल्ली के लिए रवाना
होगी। इसे भी पढ़ें - पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11
गिरफ्तार विशाखापट्टनम से हज़रत निज़ामुद्दीन के बीच चलने वाली 12807/08
समता सुपरफ़ास्ट का विस्तार हिसार तक के लिए मंज़ूर किया गया है। इससे
हिसार शहर की जनता अब सीधे हिसार से फ़रीदाबाद, मथुरा, आगरा, ग्वालियर,
झांसी, भोपाल, रायपुर व विशाखापट्टनम जैसे बड़े शहरों से के लिए यात्रा कर
पाएंगे।
