जालंधर (उत्तम
हिन्दू न्यूज) : पंजाब के जालंधर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का
समाचार है। इस हादसे में 2 लोगों के मारे जाने की सूचना है। जिले के नकोदर
रोड पर लांबड़ा थाने के अधीन आते प्रतापपूरा बस स्टैंड पर बुधवार सुबह एक
गैस टैंकर और कार की भीषण टक्कर हो गई।
इस टक्कर के दौरान गैस टैंकर कार के ऊपर पलट गया जिससे मौक़े पर कार सवार 2 पिचक गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। एक महिला गम्भीर रूप से जख्मी जो गई जिसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं टैंकर को JCB से उठाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि कार में फंसी महिला को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया।
बता दें कि हादसा इतना भीषण था कि 2 कार सवारों के साथ साथ चार राहगीर भी मौके पर ही इस हादसे का शिकार हो गए। गैस टैंकर पलटने से कार भी उसके नीचे घुस गई और चकनाचूर हो गई। फिलहाल सडक़ पर जाम लगा हुआ है और मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है