बागपत
जिले की बड़ौत पुलिस ने दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले की हत्या
में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक युवक की पहली पत्नी ने उसे
तलाक दे दिया था। वहीं, तीन दूसरी लड़कियों से लव मैरेज के बाद संपत्ति का
मामला फंस गया। पुलिस का कहना है कि संपत्ति के विवाद में पहली पत्नी ने
सुपारी देकर अपने पति को ठिकाने लगवा दिया।
उसने एक नहीं चार-चार लव मैरेज किए थे। फिर एक दिन खून के रिश्ते ही जिंदगी पर भारी पड़ गए। पहली पत्नी ने छह लाख की सुपारी दी और बदमाशों ने गोली मारकर इस शख्स की हत्या कर दी। यूपी के बागपत में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड की कहानी रिश्तों के भंवर में उलझी है।
एसपी बागपत में बताया कि बड़ौत के शाहपुर बड़ौसी निवासी अमित कुमार ने 19 जून को रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें कहा गया कि तीन बाइक सवारों ने उनके भाई विकास उर्फ नीटू की गांव में हत्या कर दी। विकास प्लेसमेंट कंपनी चलाता था। वह दिल्ली में ही रहता था। 11 साल पहले विकास की शादी रजनी से हुई थी। रजनी से उसके दो बच्चे हैं। इसके अलावा विकास ने 2017 से 2020 के दौरान 3 अन्य लड़कियों से लव मैरेज किया। इस वजह से घर में विवाद रहता था।