Friday, 5 June 2020

'मैं नंबर वन हूं, मुझे देखकर जलते हैं लोग', नफरत करने वालों को लेकर सिंगर ने दिया बड़ा बयान

बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और सॉन्ग्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके गाने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं और लोग खूब एन्जॉय करते हैं। हाल ही में उनका गाना 'भीगी भीगी' रिलीज किया गया था।
Neha kakkar latest statement on haters said why the people are jealous of me KPY
मुंबई. बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और सॉन्ग्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके गाने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं और लोग खूब एन्जॉय करते हैं। हाल ही में उनका गाना 'भीगी भीगी' रिलीज किया गया था। इसे उन्होंने अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ गाया था। कई बार उन्हें प्रोफेशनल लाइफ से हटकर भी सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ता है। एक इंटरव्यू में सिंगर ने इन सब बातों को लेकर खुलकर बात की है।
नेहा कक्कड़ ने कही ये बात
नेहा कक्कड़ ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें भी बुरा लगता है, लेकिन बुरा महसूस करने के बाद वो इसे पीछे छोड़ देती हैं। सिंगर को लगता है कि ये लोग जो उनके बारे में बुरा लिख रहे हैं, वो और कोई नहीं, बल्कि जलने वाले लोग हैं। उन्हें लगता है, 'नेहा यहां क्यों है?' जो नंबर वन सिंगर है उसके बारे में लिखेंगे लोग। नेहा समझती हैं कि वो नंबर वन हैं, इसलिए लोग उनके बारे में बातें करते हैं और जलते हैं। उनका मानना है कि वह नफरत करने वालों से नहीं डरती हैं, क्योंकि इनकी संख्या बहुत कम होती है, जबकि प्यार करने वालों की संख्या ज्यादा होती है।