Friday, 5 June 2020

कभी बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस थी रंभा, करियर के शीर्ष पर आकर रचा ली बिजनेसमैन से शादी


rambha and salman
बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा अपने दौर की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक थी। रंभा पिछले कई सालों से फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही है। इनका असली नाम विजयलक्ष्मी है। रंभा कई फिल्मों में काम कर चुकी है। रंभा ने करियर के शीर्ष पर बिजनेसमैन के शादी कर ली थी। जन्मदिन के मौके पर हम आपको रंभा की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे है।

जानिए विस्तार से -

करियर

rambha and salman
रंभा ने साल 1992 में आई तेलुगु फिल्म 'आ ओकट्टी अडक्कु' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। वहीं उन्होंने साल 1995 में आई फिल्म जल्लाद से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। रंभा बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी है।
सलमान के साथ किया काम

rambha and salman
रंभा ने सलमान के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जिनमें 'जुड़वां' और 'बंधन' जैसी फिल्में शामिल है। इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। रंभा साउथ में फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

आज भी बरकरार है खूबसूरती

rambha and salman
रंभा को लोग बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस रह चुकी दिव्या भारती की हमशक्ल कहा करते थे। कुछ हिट फिल्में देने के बाद रंभा बॉलीवुड में फ्लॉप होने लगी। रंभा पहले की तुलना में अब काफी बदल चुकी है। वे अब मोटी हो गई है। हालांकि वे आज भी पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आती है।

सोशल मीडिया पर रहती है एक्टिव

रंभा ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रंभा अपने समय की बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती थी। भले ही उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया हो। लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है।

करियर के शीर्ष पर की बिजनेसमैन से शादी

rambha and salman
रंभा ने अपने करियर के शीर्ष पर शादी की थी। उन्होंने साल 2010 में इंद्रन पद्मनाथन से शादी कर ली थी। शादी के बाद वे अपने बिजनेसमैन पति के साथ कनाडा चली गई थी।