Wednesday, 10 June 2020

जब सलमान ने कटरीना से कहा 'शादी की उम्र हो गई हैं और मुझे तुम पसंद हो', ये था एक्ट्रेस का रिएक्शन


मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) के 'भाई' सलमान खान (Salman Khan)की दुनिया दीवानी है. हर कोई ये जानने के बेताब रहता है कि भाई शादी कब करेंगे. सलमान से कई बार ये सवाल किया जा चुका है, लेकिन कभी वो इस सवाल का सीधा जवाब नहीं देते हैं. लॉकडाउन (Lockdown) के दिनों में वो अपने फैमिली और दोस्तों को साथ के क्वालिटी समय बीता रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सलमान खान बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को शादी के प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं.

सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने कई फिल्में साथ की हैं. लोगों को दोनों जोड़ी बड़े पर्दे पर पसंद भी आई. दोनों ने 'मैंने प्यार क्यों किया', 'युवराज', 'टाइगर जिंदा है', 'एक था टाइगर' और 'भारत' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया. हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं.
सलमान अपने इस वायरल वीडियो में कटरीना से कहते हैं, मेरी शादी की उम्र हो चुकी है, आप मुझे अच्छी लगती हैं, शादी का इरादा है. सलमान खान की ये बातें सुनकर कटरीना कैफ जोर से हंसने लगती हैं.