Wednesday, 10 June 2020

जब तैमूर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर घर आए तो क्या करेंगी करीना कपूर, जानने के लिए पढ़ें खबर


बॉलीवुड (Bollywood) के स्टार किड्स सुर्खियों में बने रहते हैं. इन स्टार किड्स में सबसे अधिक सुर्खियों में तैमूर रहते हैं जो करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे हैं. ऐसा कहा जा सकता है कि स्टार किड्स में वे सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं. सैफीना के फैन्स तो तैमूर (Taimur) के बारे में जानना ही चाहते हैं, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी तैमूर के बारे में बात करते रहते हैं. एक बार, एक शो में तो तापसी पन्नू ने करीना से पूछ लिया था कि अगर तैमूर कभी गर्लफ्रेंड को लेकर घर आते हैं, तो उनका रिएक्शन कैसा होगा. करीना ने यह सवाल तापसी से पूछा थालॉकडाउन से पहले करीना कपूर खान रेडियो शो What Women Want करती थीं. इस शो में वह सेलेब्स को बुलाकर उनसे प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर मजेदार सवाल करतीं थीं. कुछ समय पहले इसी शो में पूछते-पूछते करीना ने तापसी से पूछा था कि अगर उनका बेटा घर पर अपनी गर्लफ्रेंड लेकर आया तो वह क्या करेंगी.

करीना बोलीं- ' मैं उसे कभी घर नहीं आने के लिए कहूंगी 'तापसी ने कहा था कि, 'अभी इसके लिए बहुत समय है, लेकिन आप एक बेटे की मां हैं तो आप बताओ कि ऐसा होने पर आप क्या करेंगी'. तो करीना ने बताया कि, 'मैं नहीं जानती, पर मैं पंजाबी मां हूं.' इसके बाद तापसी कहती हैं कि क्या आप परांठे के साथ तैमूर की गर्लफ्रेंड का स्वागत करेंगी? करीना ने कहा, 'यह अनसेफ है. मैं उसे कभी घर नहीं आने के लिए कहूंगी.'

तैमूर को बिगाड़ रही हैं करीना कपूर : सैफ अली खानसैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि तैमूर मेरा तीसरा बच्चा है, लेकिन करीना का पहला बच्चा है, इसलिए वह उसे थोड़ा बिगाड़ रही है. अब तो तैमूर घर के लोगों पर धौंस जमाता है और वह कहता है कि मुझे स्कूल नहीं जाना है.' सैफ तैमूर के प्रति स्ट्रिक्ट होना चाहते हैं. सैफ ने कहा था, 'मुझे लगता है कि बच्चों के प्रति थोड़ा स्ट्रिक्ट होना अच्छा है, लेकिन मैंने छोड़ दिया है. सैफ ने आगे कहा था, 'जब कोई तैमूर को किसी चीज के लिए मना करता है तो वह कहता है कि मुझे तुम पसंद नहीं हो, मैं तुम्हें मारूंगा'.