Wednesday, 10 June 2020

पति अहमदाबाद में फंसा, बीवी ने प्रेमी को पति बनाकर घर में रखा, ऐसे खुल गया राज तो पुलिस के भी उड़ गए होश

पति अहमदाबाद में फंसा, बीवी ने प्रेमी को पति बनाकर घर में रखा, ऐसे खुल गया राज तो पुलिस के भी उड़ गए होश
सोनू के अनुसार महिला उसकी बहन की चचेरी सास है। दीपक अकसर मोबाइल पर उससे ही बात किया करते थे। मौके पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी डॉ. अजय सोनी के मुताबिक मृतक की जेब से सोने का नाक का फूल भी मिला है। दीपक के मोबाइल की कॉल हिस्ट्री में भी अधिकांश कॉल महिला के ही हैं।
महिला का पति इन दिनों अहमदाबाद में फंसा है। मकान मालिक ने अभी तक उसके पति को नहीं देखा है। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रात 10.30 बजे दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था और ताला डालकर चाबी दरवाजे के पास ही टांग दी थी। एेसे में पुलिस का अनुमान है कि देर रात दीपक घर आया और दरवाजा महिला ने खोला होगा, लेकिन सवाल ये है कि दीपक ने खुदकुशी क्यों की। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भाई सोनू राजावत ने दीपक की हत्या की आशंका जाहिर की है।
मृतक युवक कुछ दिनों से महिला के साथ रह रहा था। महिला ने दीपक के बारे में मकान मालिक को बताया था कि वह उसका पति है, जबकि दीपक की अभी तक शादी ही नहीं हुई थी। दीपक की मौत के बाद सारी सच्चाई सामने आ गई। मृतक के भाई सोनू राजावत के अनुसार पिछले करीब दो महीने से दीपक अपने घर नहीं गया था। जब भी परिजन उसे कॉल करते तो वह भिण्ड से बाहर होना बताता। दीपक पेशे से ट्रक चालक था।