Wednesday, 10 June 2020

नवविवाहिता ने पति और जेठ पर लगाया गैंगरेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

  1. नवविवाहिता ने पति और जेठ पर लगाया गैंगरेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

लॉकडाउन के पहले दिन शादी रचाने वाली टीपी नगर निवासी नवविवाहिता ने अपने पति और जेठ पर गैंगरेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

मेरठ। लॉकडाउन के पहले दिन शादी रचाने वाली टीपी नगर निवासी नवविवाहिता ने अपने पति और जेठ पर गैंगरेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बागपत रोड निवासी युवती अपने परिजनों के साथ मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 23 मार्च को साहिबाबाद निवासी अशरफ के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर ससुराल वालों ने पहले ही दिन से उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे ससुराल में कई-कई दिन भूखे-प्यासे बंधक बनाकर रखा गया। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले उसके जेठ और पति ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
जिसके बाद ससुराल वाले इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे परतापुर क्षेत्र में सड़क पर फेंक कर चले गए। पीड़िता ने एसएसपी अजय साहनी को सौंपे प्रार्थना पत्र में ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर टीपी नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।