Wednesday, 10 June 2020

केरल की दुल्‍हन और तमिलनाडु से दूल्‍हे ने बॉर्डर पर रचाई शादी, ऐसे मिली इजाजत

केरल की दुल्‍हन और तमिलनाडु से दूल्‍हे ने बॉर्डर पर रचाई शादी, ऐसे मिली इजाजत
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से बचाव को लेकर शोसल डिसटेंसिंग के नियमों के पालन के चलते कई लोग सादे तरिके से शादी कर रहे हैं ऐसे में एक शादी अपने वेन्यू के को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में सभी लोग शामिल नहीं हो सकते थे जिसके कारण शादी करने के लिए एक जोड़ा केरल तमिलनाडू के बॉर्डर पर आ गया और इड्डीकी के चिनार पुल पर शादी रचाई।

अलग-अलग राज्यों से थे दूल्हा-दुल्हन
इस शादी की जानकारी देते हुए देवीकुलम के पूर्व विधायक एकेमणि ने बताया कि दुल्हन केरल से और दूल्हा तमिलनाडू से हैं। यहीं कारण है कि दोनों राज्यों से परिवार इस शादी में शामिल नहीं हो सकते थे। इसलिए दोनों राज्यों की सीमा पर शादी समारोह का आयोजन करवाया गया।

बॉर्डर पार करने के लिए कार्ड दिए गए
बता दें कि भारत में इस सयम कोरोना ने आतंक मचाया हुआ है ऐसे में केद्र और राज्य सरकारें नियमित तौर पर पांबदिया लगा रही हैं। यहीं कारण है कि अलग-अलदग राज्यों से होने के कारण इस कपल की शादी संभव नहीं था। जिसके बाद इस जोड़े ने बॉर्डर पर ही शादी करने का फैसला किया।

शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन समेत सभी परिवार के सदस्यों को सीमा पर करने के लिए कार्ड दिया गया। शादी समारोह में दोनों परिवार के सदस्यों के अलावा प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे, ताकि सभी नियमों का पालन हो सके।