थ्रोबैक तस्वीर में ऋषि कपूर और रिद्धिमा के साथ नीतू कपूर भी है। ऋषि कपूर और नीतू कपूर कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं रिद्धिमा खेलने में व्यस्त हैं और उनका ध्यान कैमरे पर नहीं बल्कि खेलने में ही लगा हुआ है।
रिद्धिमा हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन में फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं। उनके एक प्रशंसक ने सवाल पूछा कि 'अभी नीतू मैम कैसी हैं? क्या वो ठीक हैं? आपको और मजबूती मिले।' इस पर रिद्धिमा ने बताया कि 'हम दोनों ही एक दूसरे का सहारा बने हुए हैं और हम ठीक हैं।'
बता दें कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त रिद्धिमा पहुंच नहीं पाई थीं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते वो बाद में दिल्ली से मुंबई सड़क के रास्ते पहुंची थीं। रिद्धिमा का ससुराल दिल्ली में है वो वहीं रहती हैं।